गजब हो गया बिहार में, व्यक्ति की मौत से पहले ही हो गया पोस्टमार्टम, पढ़ें पूरी खबर

रोहतास: बिहार में स्वास्थ्य विभाग पहले ही कई बार स्वास्थ्य व्यवस्था और लापरवाही की वजह से विवादों में रही है। एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अपने कारनामों को लेकर चर्चा में है। इस बार बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति की मौत से पहले ही उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर दिया है। अब इस रिपोर्ट को लेकर मृतक के परिजन परेशान हो कर इधर उधर भटकने को मजबूर हैं।

मामला रोहतास सदर अस्पताल का है। मामले में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी मृतक सत्यनारायण गुप्ता के बेटे ने बताया कि बीते 16 मई को वे एक सड़क हादसे में घायल हो गये थे। हादसे के बाद 21 मई तक उनका अस्पताल में इलाज चला और 22 मई की सुबह इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार पुलिस चौकी ने अनुरोध पत्र के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और उसी दिन उनका पोस्टमार्टम भी किया गया।

यह भी पढ़ें – आपराधिक घटनाओं से घिरी बिहार पुलिस इस मामले में देश में नंबर 1, हुई पुरस्कृत

सदर अस्पताल से जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी किया गया तो उस पर रिपोर्ट निर्गत करने की तिथि 21 मई लिखा हुआ है जबकि उस दिन मृतक जिंदा थे। अब यह मामला सिविल सर्जन, जिले के डीएम से लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव तक पहुंच गया है। मामले में मृतक के पुत्र ने बताया कि गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वजह से उन्हें कई परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है। उन्हें पिता के प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत दुर्घटना बीमा की क्लेम समय पर फाइल करने में काफी परेशानी हो रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   25 जून एक तारीख नहीं इतिहास है, इस दिन को याद कर आज भी…

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...