तेजस्वी दामाद आयोग की बात न ही करें तो होगा बेहतर, लोजपा(रा) ने कहा ‘चिराग पासवान…’

पटना: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी राज्य में अपने कार्यक्रम कर रही है और लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में इन दिनों केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी खूब चर्चा हो रही है। चिराग पासवान भी अपनी पार्टी की तरफ से बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभा कर रहे हैं। आगामी 29 जून को राजगीर में लोजपा(रा) की तरफ से भीम संवाद का आयोजन किया जा रहा है।

पार्टी का दावा है कि भीम संवाद में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हाथ मजबूत करेंगे। भीम संवाद को लेकर लोजपा(रा) की प्रदेश प्रवक्ता डॉ माधुरी झा ने न्यूज़ 22 स्कोप से खास बातचीत में कहा कि हमारे नेता का अपना विजन है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बिहार में युवा वर्ग चिराग पासवान को अपना आइडल मानता है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आरा में एक रैली हुई है और अब राजगीर में रैली होना है। राजगीर में कार्यक्रम के लिए मुझे पर्यवेक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – भारत नेपाल बॉर्डर के समीप बच्चे हाथ में लेकर घूम रहे थे ऐसी चीज की एसएसबी समेत पुलिस के उड़ गए होश…

कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने के लिए कल मैं राजगीर गई थी और फिर कल जाउंगी। कार्यक्रम की तैयारी के समय ही लोगों का उत्साह चरम पर देखने के लिए मिल रहा है। इस दौरान डॉ माधुरी झा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से तेजस्वी यादव घबराये हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी के दामाद आयोग वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वे दामाद आयोग की बात न ही करें तो बेहतर होगा क्योंकि मृणाल पासवान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

वे पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के समय से ही लगातार एक्टिव रहे हैं और वे काफी टैलेंटेड भी हैं। अगर उन्हें आयोग में अध्यक्ष बनाया गया है तो इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। तेजस्वी यादव घबराए हुए हैं और यही कारण है कि वे इस तरह का बयान दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img