भारत नेपाल बॉर्डर के समीप बच्चे हाथ में लेकर घूम रहे थे ऐसी चीज की एसएसबी समेत पुलिस के उड़ गए होश…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में भारत नेपाल सीमा पर नदी में हैण्ड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच में पूर्वी चंपारण पुलिस के साथ ही एसएसबी की टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रक्सौल बॉर्डर पर स्थित मैत्री नदी के नीचे सरिसवा नदी में कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे इसी दौरान उन्हें नदी में हैण्ड ग्रेनेड मिला। बच्चों ने उसे खिलौना समझ कर निकाल लिया और खेल रहे थे तभी एसएसबी जवानों की नजर पड़ गई। एसएसबी जवानों ने बच्चों से हैण्ड ग्रेनेड लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया विमान में अचानक चीखने लगे यात्री, ये था कारण…

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि बरामद हैण्ड ग्रेनेड डिफ्यूज है और इससे कोई खतरा नहीं है लेकिन नदी में हैण्ड ग्रेनेड बरामद होने की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि संभावना है कि किसी अपराधी या नक्सली नेपाल से भारत आते समय नदी में हैण्ड ग्रेनेड फेंका हो। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है साथ ही एसएसबी की टीम सरिसवा नदी के आसपास समेत बॉर्डर क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...