दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाईन मैदान में करेंगे झंडोत्तोलन

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की उपराजधानी दुमका पहुंच गए है. उन्हें सिद्धू कान्हू हवाई अड्डा पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व स्वागत करने के लिए दुमका विधायक बसंत सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा मौजूद रहे. इसके अलावा कमिश्नर, डीआईजी, डीसी, एसपी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. परम्परा के मुताबिक कल पुलिस लाइन मैदान में सीएम हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे और राज्य की जनता को सम्बोधित करेंगे. सीएम हवाई अड्डा से सीधे दुमका के खिजुरिया स्थित आवास पर पहुंचे है.

मालूम हो कि CM-SUPPORTS एप या http://jsfss.jharkhand.gov.in में निबंधन कर राशन कार्ड धारियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 26 जनवरी से योजना के जरिये राशन कार्ड से आच्छादित लाभुकों को अपने दो-पहिया वाहन के लिए प्रति माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 25 रूपये की सब्सिडी यानि 250 रूपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी. मुख्यमंत्री 26 जनवरी को दुमका से योजना का शुभारम्भ कर योजना की आहर्ता पूर्ण करने वाले लाभुकों को लाभान्वित करेंगे.

यहां-यहां मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे. इस क्रम में संसदीय कार्य मंत्री मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ में, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा में, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा में, मंत्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां में, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बोकारो में ध्वजारोण करेंगे. वहीं महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम में, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम में, कृषि मंत्री बादल गिरिडीह में, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा में, खेल मंत्री हफीजुल हसन देवघर के जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे.

रिपोर्ट : आशीष

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सूर्य सिंह बेसरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मंत्री जी क्या खा रहे हैं?

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...