जयरामपुर आउटसोर्सिंग परियोजना की ब्लास्टिंग से कई घरों में दरार, महिलाओं के साथ मारपीट पर भड़के ग्रामीण

Jharia: बीसीसीएल की लोदना एरिया संख्या 10 के अंतर्गत चल रही जयरामपुर आउटसोर्सिंग परियोजना की हैवी ब्लास्टिंग से ईस्ट बरारी और मोदीभिट्ठा बस्ती के एक दर्जन से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धरना पर बैठकर परियोजना का कार्य पूरी तरह ठप करा दिया।

धरना के दौरान मंगलवार देर रात स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों का आरोप है कि बागडिगी निवासी हेमंत पासवान और उनके समर्थक हथियारों से लैस होकर धरनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं के साथ मारपीट की। इस हमले में पार्वती महतो, जोबा महतो, अंकुरी देवी, ममता देवी, भानु देवी, कलावती देवी, कुंती देवी और झूनी कुमारी घायल हो गईं।

ब्लास्टिंग से कई घरों में दरार – 

घटना के बाद ग्रामीणों ने जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत देकर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा और बीसीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से परियोजना के संचालन पर संकट मंडरा रहा है और कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

रिपोर्टः मनोज शर्मा

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...