राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाताओं को शपथ, जानें इस दिन का क्या है महत्व

निरसा (धनबाद) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निरसा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए तथा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की लोगों शपथ दिलाई गई. मौके पर मौजूद निरसा अंचलाधिकारी नितीन शिवम गुप्ता ने बताया कि भारत के नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखेंगे. स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

25 जनवरी को हुई थी चुनाव आयोग की स्थापना

गौरतलब है कि देश में हर साल 25 जनवरी को नेशनल वोटर डे मनाया जाता है. यह देश के वोटरों का त्योहार है क्योंकि वे अपने वोट द्वारा देश की सरकार चुनते हैं. इस त्योहार को 25 जनवरी को मनाने के पीछे एक खास वजह भी है. दरअसल 25 जनवरी 1950 को देश में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी. इसी दिन को याद रखने और चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को सेलीब्रेट करने के लिए नेशनल वोटर डे मनाया जाने लगा. इस दिन चुनाव आयोग जनता को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करता है और 18 साल के युवाओं को वोटर आईडी सौंपता है. यहां ये बात भी खास है कि हर साल वोटर डे पर एक थीम रखी जाती है, इस बार की थीम है ‘चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना.’

राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रखंड कर्मियों ने ली लोकतंत्र की शपथ

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...