DM ने मतदाता दिवस पर युवाओं से की अपील, कहा- वोटर कार्ड जरूर बनाएं

अररिया/गया : अररिया के डीएम अनिल कुमार ने मतदाता दिवस पर युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि वोटर कार्ड जरूर बनाएं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। अररिया समाहरणालय में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अररिया डीएम अनिल कुमार ने जिले के सभी युवाओं को मतदान का महत्व बताया और मतदाता पहचान कार्ड यानि वोटर कार्ड बनाने की अपील की। डीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बेहतर समाज और देश के विकास के लिए युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, DM ने किया शुभारंभ

गया समाहरणालय के सभागार में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजनीतिज्ञ एवं स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। वहीं जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

Gaya DM 22Scope News
15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, DM ने किया शुभारंभ

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, व स्कूली बच्चे शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता आई है। यही वजह है कि मतदान प्रतिशत में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और देश में मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं। इसके लिए हम लोगों को धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन कुमार मिश्र, भाकपा माले नेता निरंजन कुमार, भाजपा नेता संतोष ठाकुर और राजद नेता जितेंद्र कुमार यादव सहित कई लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : 26 जनवरी व कुंभ मेला को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ायी गई सुरक्षा व्यवस्था

यह भी देखें :

मंटू भगत और आशीष कुमार की रिपोर्ट

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...

समुद्री जहाज पर कार्यरत थावे के युवक की मौत, परिवार में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक सोनू कुमार गुप्ता की समुद्री जहाज पर मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार...

IndiGo Light Fare: रांची से हवाई यात्रा होगी सस्ती, दिल्ली, मुंबई...

इंडिगो का नया Light Fare 16 जुलाई से लागू। रांची से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 300 से 800 रुपये तक...