हर हाल में तेजस्वी को सीएम बनाना है, RJD नेता ने कहा ‘बिहार की..’

पटना: राजधानी पटना में गुरुवार को राजद की तरफ से युवा छात्र संसद का आयोजन किया गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित छात्र संसद में बिहार के हर क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान भोजपुर के बड़हरा विधानसभा से राजद नेता अशोक सिंह उर्फ़ रामबाबू सिंह ने कहा कि पूरे बिहार के लोग इस बार नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के युवा छात्र संसद के बाद बेकाबू हुई भीड़, बाल बाल बचे तेजस्वी

उन्होंने कहा कि इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा रहा है कि अकेले हमारे विधानसभा क्षेत्र बड़हरा से करीब डेढ़ हजार गाड़ियों में हजारों कार्यकर्त्ता युवा छात्र संसद में भाग लेने के लिए पटना पहुंचे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि हर हाल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बड़हरा विधानसभा से चुनाव में मुझे मौका देती है तो मैं जनता के वादों पर खड़ा उतरूंगा और राज्य में इस विधानसभा को सबसे आगे लेकर जाऊंगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब तेज प्रताप यादव रचेंगे बिहार का नया अध्याय, पढ़ें क्या करने वाले हैं…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...