जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से 8 लोग झुलसे, एक की मौत

सासाराम/जमुई : बिहार के सासाराम और जमुई से एक खबर है। रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर में शुक्रवार को मुहर्रम की चांद जुलूस के दौरान बिजली के तार के चपेट में आने से आठ से अधिक लोग झुलस गए थे। उसमें इस्माइल नामक एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिस घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए हैं। रात से ही अकबरपुर में सड़क जामकर आगजनी कर रहे हैं और जमकर हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है।

Goal 4 22Scope News

रोहतास प्रखंड के अकबरपुर में मुहर्रम की चांद जुलूस निकाली गई थी

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम रोहतास प्रखंड के अकबरपुर में मुहर्रम की चांद जुलूस निकाली गई थी। इस जुलूस के दौरान बिजली के खंभों पर लगे हाई वोल्टेज तार से मुहर्रम के जुलूस का पताका-झंडा संपर्क में आ गया और उससे करंट लगने से आठ से अधिक लोग झूलस गए। बाद में अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान मो. इस्माइल की मौत हो गई। इसके बाद लोग और अधिक आक्रोशित हो गए। चुकी अलग-अलग अस्पतालों में अन्य युवकों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में 2 युवक व सासाराम के सदर अस्पताल में भी एक युवक को भर्ती कराया गया है

वहीं डेहरी के अस्पताल में दो युवक और सासाराम के सदर अस्पताल में भी एक युवक को भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुहर्रम की जुलूस के कई दिनों पहले से ही स्थानीय प्रशासन को जुलूस के दौरान बिजली काटने के लिए कहा गया था। किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया और अंततः इतनी बड़ी हादसा हो गई। घायलों में एक दो युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने फिलहाल एक युवक की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

नंगा बिजली तार के चपेट में आने से 55 वर्षीय विनोद यादव की हुई मौत, जिम्मेदार कोन

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के जुगड़ा गांव में मवेशी चराने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति की मौत नदी किनारे जमीन पर गिरे बिजली की तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान जुगड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद यादव उर्फ बिनो यादव के रूप में हुई है। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोग नदी किनारे जा रहे थे कि तभी बिजली की तार में सटे लोगों की नजर बिनो यादव पर पड़ी तो लोगों ने हल्ला चिल्लाना शुरू कर दिया, हो हल्ला हुआ जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सबसे पहले क्षेत्र में संचालित हो रहे लाइन को कटवाया। उसके बाद कुछ लोगों ने प्रतिनिधि कुमार गौरव को सूचना दी। जिसके बाद मौके स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

Jamui maut 22Scope News
नंगा बिजली तार के चपेट में आने से 55 वर्षीय विनोद यादव की हुई मौत, जिम्मेदार कोन

घटना की सूचना मिलने पर SHO व SI दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ संजय सिंह और एसआई राजेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और बिजली तार से सटे शव को निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ किया और फिर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताते चलें कि टोका लगाकर नंगे बिजली तार बांस के सहारे दूर ले जाकर लोग पटवन कर रहे हैं। ग्रामीण बचकाना हरकत कर लापरवाह की तरह बिजली जला रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई लापरवाह की तरह चैन की निंद सौ रहे हैं। आखिर इस घटना की जिम्मेदारी किनकी होगी। यह सवाल ग्रामीणों और बिजली विभाग से हो रही है।

घर से मवेशी लेकर उसे चराने के लिए नदी की ओर जा रहा थे

बताया गया कि बिनो अपने घर से मवेशी लेकर उसे चराने के लिए नदी की ओर जा रहा था तभी नदी के समीप जमीन पर गिरे करंट सफ्लाई हो रहे बिजली की तार की चपेट में आ गया जिससे वह तार में सटा रह गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना पर विद्युत विभाग और एजेंसी पर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त न करने का आरोप लगाकर लापरवाही बरतने की बात की। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और एजेंसी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग भी किया।

यह भी पढ़े : सुगौली में SP ने देर रात्रि थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

सलाउद्दीन और ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...