गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के सिंगदहा गांव में 440 वोल्ट की तार के चपेट में आकर गांव के युवक बहादुर यादव की मौत घर के सामने ही हो गई. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रात में शौच के लिए मृतक घर से बाहर निकला था इसी बीच घर के सामने ही 440 बोल्ट के तार की चपेट में आ गया. तार जमीन से महज 4 से 5 फिट की ऊँचाई में झूल रहा था जिसके संपर्क में आने से युवक की मौत मौके पर हो गई. घटना की जानकारी घर वालो को सुबह हुई. घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. बिजली विभाग आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्प्ताल भेज दिया गया.
रिपोर्ट : आशुतोष


















