Gumla: चैनपुर में बैल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, बैल भी बरामद

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवेनगर गांव में गुरुवार रात हुई बैल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी हुए बैल को बरामद कर लिया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Gumla: चैनपुर में बैल चोरी

बरवेनगर निवासी हसद मियां (60) ने बताया कि गुरुवार रात उनके घर के पास बंधा हुआ बैल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। सुबह जब परिवार के सदस्यों ने बैल को गायब पाया तो आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Gumla: बैल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एसआई दिनेश कुमार, विजय उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सघन छानबीन शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर बरवेनगर के ही दो युवकों कलीम खान और रमजान मियां को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनके पास से चोरी गया बैल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...

‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के...

पटना : राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली विकसित की जा...

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img