शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर, समर्थकों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

रांची: झारखंड के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

81 वर्षीय शिबू सोरेन, जिन्हें उनके समर्थक ‘गुरुजी’ कहकर संबोधित करते हैं, किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं और लगातार गुरुजी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को बिहार के सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राज्यभर में हो रही प्रार्थनाएं
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड भर में चिंताजनक माहौल है। दुमका, रांची, बोकारो, गिरिडीह जैसे इलाकों में उनके समर्थकों और आम नागरिकों ने विशेष पूजा और प्रार्थनाएं कीं। सोशल मीडिया पर भी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

झारखंड की राजनीति में गहरा असर
शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रणेता माने जाते हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने से राज्य की राजनीति में गहरी चिंता देखी जा रही है। उन्हें झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज की आवाज के रूप में देखा जाता है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...