दिल्ली में हेमंत से मिले पप्पू, कहा- शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार सुनकर हुई बहुत खुशी

commercial advertisement
Ad

पटना : मधेपुरा से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इस खबर को सुनकर पप्पू यादव ने कहा कि आज मेरा मन अत्यंत भावुक और प्रसन्न है। वह श्रद्धा और उम्मीद का संयोग जो हमारे आदिवासी, दलित और वंचित समाज के संघर्ष से जुड़ा है, आज उसकी एक जीती-जागती मिसाल श्रद्धेय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहे सुधार के रूप में हमारे सामने है। यह न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए, बल्कि उन तमाम संघर्षशील साथियों के लिए राहत और प्रेरणा की बात है, जो उनके विचारों और मार्गदर्शन को आदर्श मानते हैं।

Goal 7 22Scope News

शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं – पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं। वे सिद्धू-कानू, चांद-भैरव और भगवान बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलने वाले वह योद्धा हैं, जिन्होंने जीवनभर सत्ता की चकाचौंध की जगह संघर्ष के कांटों से रास्ता चुना और झारखंड मुक्ति मोर्चा को आदिवासी हक और सम्मान की आवाज बनाया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि अगर नीयत साफ हो और इरादे मजबूत, तो कोई ताकत वंचित समाज की हिस्सेदारी को रोपने से नहीं रोक सकती।

पप्पू ने कहा- मेरे प्रिय भाई हेमंत सोरेन इसी विचारधारा को आज मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं

सांसद ने कहा कि उनके सुपुत्र, झारखंड के मुख्यमंत्री और मेरे प्रिय भाई हेमंत सोरेन इसी विचारधारा को आज मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। सत्ता के तमाम दबावों, साजिशों और जुल्मों के बावजूद हेमंत भाई ने न तो झुकना स्वीकार किया और न डरना। उन्होंने बार-बार साबित किया है कि यदि कोई आज भी दलित-आदिवासी समाज की असली चिंता करता है, तो वह वही नेतृत्व है जो उनके बीच से आता है, उनकी पीड़ा को जीता है और न्याय की आवाज बनता है। आज जब राजनीति अवसरवादिता और सौदेबाजी की बुनियाद पर चल रही है, तब कुछ लोग बाबू जगजीवन राम और भोला पासवान शास्त्री जैसे पुरोधाओं की विचारधारा को छोड़कर बीजेपी खेमे में डर कर बैठ गए हैं। यह केवल विचारधारा से विश्वासघात नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के संघर्ष से भी पलायन है। इसके उलट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हर कदम पर सिद्ध किया है कि वह ना तो बिकेगा, ना झुकेगा।

‘आने वाले समय SC-ST समुदाय के लिए यदि कोई निर्णायक बदलाव लाएगा, तो उसमें सबसे आगे खड़े व्यक्ति का नाम हेमंत सोरेन होगा’

मैं कांग्रेस नेतृत्व से विशेष अनुरोध करता हूं कि वे देशभर में जहां-जहां आदिवासी समाज की ताकत है, वहां जेएमएम जैसे प्रतिबद्ध और संघर्षशील दलों को आगे लाने में संकोच न करें। इससे सामाजिक न्याय की लड़ाई को न केवल गति मिलेगी, बल्कि यह एक स्पष्ट और सकारात्मक संदेश भी जाएगा कि भारत की राजनीति अब वंचितों के नेतृत्व को सम्मान देने को तैयार है। आज के दौर में जब शोर अधिक और समर्पण कम है, तब हेमंत भाई जैसे नेता उम्मीद की लौ हैं। ईमानदारी, साहस और समाज के लिए समर्पण की प्रतीक। मुझे विश्वास है कि आने वाला समय एससी-एसटी समुदाय के लिए यदि कोई निर्णायक बदलाव लाएगा, तो उसमें सबसे आगे खड़े व्यक्ति का नाम हेमंत सोरेन होगा। ॐ श्री सिद्धू-कानू बिरसा की जय।

यह भी पढ़े : दिल्ली मे भर्ती शिबू सोरेन की कैसी है हालत, सांसद पप्पू यादव ने CM हेमंत से मिलकर जाना हाल

अंशु झा की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...

बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा...