27 साल बाद इंसाफ: झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद पाए दंपती को किया बरी

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 27 साल पुराने हत्या के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा काट रहे हमीद मोमिन और उसकी पत्नी सहनाज बीबी को बरी कर दिया है। यह फैसला न्याय की प्रक्रिया में हुई गंभीर चूक और साक्ष्यों में विरोधाभास को देखते हुए लिया गया।

वर्ष 1998 में हमीद मोमिन और सहनाज बीबी को उनकी सास मेहजिन बीबी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह घटना 27 अक्टूबर 1995 की बताई जाती है।

अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपील पर सुनवाई करते हुए पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को न्यायालय में प्रमाणित करने में विफल रहा।

मृतका के बेटे नूर इस्लाम मोमिन ने आरोप लगाया था कि उसकी मां को उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर पीट-पीटकर मार डाला। उसका यह भी कहना था कि उसकी मां ने मरने से पहले खुद आरोपियों का नाम लिया था।

बयानों और साक्ष्यों में भारी विरोधाभास
अदालत ने पाया कि बेटे और मां के बयानों में आपसी मेल नहीं है।

इसके अलावा, अदालत ने यह भी नोट किया कि घटना के बाद पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी गई, न ही किसी पंचायत या ग्रामसभा में इसकी शिकायत हुई।

इन तमाम विरोधाभासों और साक्ष्य की कमजोरी को देखते हुए हाईकोर्ट ने दंपती को बरी कर दिया।

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...