CUET UG 2025 Result: 4 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CUET UG 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि CUET UG 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।

CUET UG 2025 Result: 13.5 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

CUET UG 2025 परीक्षा इस साल 13 मई से 3 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में भारत के 379 शहरों और विदेशों में 26 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल 13.5 लाख छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। पिछले वर्ष CUET UG का परिणाम 25 जुलाई 2024 को जारी किया गया था, लेकिन इस बार परिणाम पहले जारी हो रहा है।

CUET UG 2025 Result: ऐसे चेक करें

Step 1: CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
Step 2: ‘CUET UG परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
Step 4: ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
Step 5: स्क्रीन पर CUET UG स्कोरकार्ड 2025 दिखाई देगा।
Step 6: परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रखें।

कॉलेज एडमिशन के लिए करें ये जरूरी काम

रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और काउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी लेनी होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से पंजीकरण करना अनिवार्य है। यदि किसी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वे तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल कर सकते हैं: cuet-ug@nta.ac.in

अधिक जानकारी या यूनिवर्सिटी वाइज काउंसलिंग डेट्स जानने के लिए आप संबंधित संस्थान की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें।

Saffrn

Trending News

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...

RIMS-2 Protest: रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा, 10 दिनों...

 पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों की जमीन अधिग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img