Commercial Advertisment

भाजपा के राज में छले जा रहे युवाओं के आक्रोश का महाविस्फोट है यह छात्र आन्दोलन- महागठबंधन

Patna- RRB और NTPC रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरे छात्रों को अब महागठबंधन का सीधा साथ मिलता नजर आ रहा है.

महागठबंधन में शामिल दलों ने आन्दोलनरत छात्रों पर की गयी प्रशासनिक कार्रवाई को पुलिसिया दमन बताते हुए  निंदा की है. नेताओं ने कहा है कि बर्बर पुलिसिया दमन और आंसू गैस के गोले छोड़ कर आन्दोलन को कुचनले की कोशिश को कहीं से भी जायज नहीं कहा जा सकता. भाजपा के राज में छात्र युवा अपने को छला महसूस कर रहे हैं, बिहार की सरकार ने भी युवाओं के साथ धोखा किया है, बेरोजगारी का आलम यह है कि अब ग्रुप डी की परीक्षा के लिए भी करोड़ों आवेदन आ रहे हैं. इसके साथ महागठबंधन में शामिल दलों ने एक ही जगह दो परीक्षाओं का आयोजन को तुगलकी फरमान बताया है..

महागठबंधन की ओर से प्रेस को राजद प्रमुख, जगदानंद,  सीपीएम सचिव अवधेश कुमार,  राजेश राठौड़ कांग्रेस, सीपीआई नेता रामनरेश पांडे ने संबोधित किया.

बता दें कि छात्रों के आक्रोश और उनके द्वारा बिहार उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तोड़फोड़ किए जाने के बाद कल ही रेलवे की ओर से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, बताया गया है कि छात्र अपने समस्याओं को इमेल के माध्यम के समिति के समक्ष  रख सकते हैं, उसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

लेकिन इस बीच पुलिस ने छात्रों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में  पत्रकारनगर थाने में  पटना के कई कोचिंग संचालकों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज करवाया है, इस प्राथमिकी में अपनी कोचिंग और पढ़ाने के अनुपम स्टाईल के कारण चर्चा में रहे खान सर भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...