पिकनिक मनाने गए छात्र की जलप्रपात में डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बरदपिछरवा जलप्रपात एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। पिकनिक मनाने पहुंचे सात छात्रों के समूह में से एक छात्र, आर्यन कुमार, की गहरे पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन हजारीबाग के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन का पैर फिसलने से वह सीधे जलप्रपात के गहरे हिस्से में जा गिरा और बाहर नहीं निकल सका। हादसे के बाद उसके साथ आए कुछ छात्र घबराकर मौके से भाग खड़े हुए, जबकि तीन छात्रों को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ में घटना की पूरी जानकारी सामने आई।

सूचना मिलते ही चरही थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। स्थानीय सरबाहा गांव के हेमलाल महतो ने जान जोखिम में डालकर करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद छात्र के शव को बाहर निकाला।

मृतक के चाचा सुनील कुमार प्रजापति ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी और जल्द से जल्द जांच की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरदपिछरवा जलप्रपात जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...

AI Placement Bootcamp: GGES कॉलेज में AI Bootcamp, IIT खड़गपुर के...

AI Placement Bootcamp: छात्रों के कौशल विकास और नौकरी पाने की क्षमता को बढ़ाने के मकसद से शुक्रवार को बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल...