गेरुआ नदी किनारे युवक की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय गेरुआ नदी से बालू लदे कई ट्रैक्टरों की आवाजाही हो रही थी। तभी अचानक तीन राउंड गोली चलने की आवाज “ठांय-ठांय” सुनाई दी, जिससे दहशत फैल गई। डर के मारे मौके पर मौजूद सभी ट्रैक्टर चालक और मजदूर बालू छोड़कर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या लूटपाट से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


RGU Freshers Ceremony: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स और फेयरवेल का...

RGU Freshers Ceremony: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग में बुधवार को नए छात्रों के स्वागत और पुराने छात्रों की विदाई के लिए एक...

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...