Advertisment

सोने की चेन छीनकर भागने वाला शख्स गिरफ्तार, एक हुआ फरार

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित थाना क्षेत्र के भागवत नगर बाजार पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सामने एक व्यक्ति को रंगे हाथ भीड़ के सहयोग से पकड़ा गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि एक सहयोगी अपने मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहा। वहीं उक्त संदिग्ध को पकड़ने के बाद सोने की चेन और मोबाइल बरामद किया गया है। उस संदिग्ध का नाम शशि कुमार (19 वर्ष) धनरूआ जिला का है। उसके सहयोगी का नाम सूरज कुमार (20 वर्ष) लकीबाग मसौढ़ी का है। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़ा गए शशि कुमार को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Goal 7 22Scope News

फरार शशि व सूरज का आपराधिक इतिहास रहा है – सिटी ASP अतुलेश झा

मिली जानकारी के अनुसार, शशि कुमार और सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। ये दोनो कई कांडों में आरोपित रहे हैं। इनके पास से झपटा गया सोने की चेन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। वह पहले भी फरारी रह चुका है और जेल जा चुका है। पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। वह जल्द पकड़े जाएगा। पटना सिटी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द और भी खुलासा होगा।

भूतनाथ के पास अग्रेंजी शराब के साथ पकड़ा गया एक संदिग्ध

पटना सिटी एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि अगमकुआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ के पास एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब लिए हुए बेग के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। संदिग्ध को पकड़ने के बाद ब्लेंडर प्राइड एवं रॉयल स्टैग ब्रांड का अंग्रेजी शराब पर बरामद किया गया है। उस संदिग्ध को पकड़ने के बाद प्राथमिक दर्ज की गई है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इसका नाम गौरव कुमार जहानाबाद वर्तमान पता फैक्ट्री रोड बताया जाता है। बताया जा रहा है कि कुल 14.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुए हैं। सिटी एएसपी ने कहा कि सीनियर एसपी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। इस तरह लोगों के खिलाफ गहन अभियान चलाया जा रहा है, आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : मेडिकल का था स्टूडेंट, ऑनलाइन गेमिंग के कारण हरा 5 लाख, ज्वेलर्स से मांगने लगा रंगदारी…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...