रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में अब तक सामान्य से 177 मिमी अधिक वर्षा

रांची: झारखंड में मानसून इस बार रिकॉर्ड स्तर पर सक्रिय है। मौसम विभाग ने छह जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची समेत लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में छह जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात जुलाई को भी सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की आशंका है। राज्य में आगामी 10 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

रांची में अब तक सामान्य से 177 मिमी अधिक वर्षा
राज्यभर में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। एक जून 2025 से अब तक पूरे राज्य में औसतन 395 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 226.3 मिमी होता है। यह सामान्य से करीब 75% अधिक है।

राजधानी रांची में तो अब तक 651.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि यहां सामान्य वर्षापात 474.2 मिमी होता है। यानी रांची में सामान्य से 177 मिमी अधिक वर्षा हो चुकी है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।

शनिवार को इन जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान
पांच जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को जलजमाव, निचले क्षेत्रों में पानी भरने, बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसी संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने को कहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी अलर्ट जारी कर आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...