Advertisment

Jharkhand Weather: झारखंड में 10 अगस्त तक Rain Alert, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि रांची में हल्की बारिश होगी।


Jharkhand Weather रांची: मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। शनिवार को जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण रांची के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।


Key Highlights

  • झारखंड में 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की संभावना

  • 9 अगस्त को नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 10 अगस्त को आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  • लातेहार में वज्रपात से सामाजिक कार्यकर्ता की मौत


Jharkhand Weather: रांची में आज हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी रांची में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। शनिवार को रांची में छह मिमी बारिश हुई, जिसके बाद अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है।

शनिवार को जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा रामगढ़ में 13 मिमी, बोकारो में सात मिमी, जमशेदपुर में छह मिमी और मेदिनीनगर में दो मिमी बारिश हुई।

Jharkhand Weather: 9 और 10 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 अगस्त को रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है।

वहीं 10 अगस्त को खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather: झारखंड में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में एक जून से आठ अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। हालांकि पश्चिमी सिंहभूम में इस अवधि के दौरान सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। राजधानी रांची में भी एक जून से आठ अगस्त के बीच सामान्य से आठ प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है।

इधर, शनिवार को लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह की मौत हो गयी। उनकी उम्र 57 वर्ष बतायी गयी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...