Bokaro: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया हाइवा, खलासी की मौत

Bokaro: जिले के बालीडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मिट्टी ढुलाई के दौरान हाइवा वाहन ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे वाहन पर सवार खलासी राजेंद्र टुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई।

Bokaro: बिजली तार की चपेट में आने से हाइवा खलासी की मौत

राजेंद्र टुड्डू, जो कसमार प्रखंड के पौंडा गांव का निवासी था, रोज की तरह रात में मिट्टी लोड करने मखदुमपुर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही हाइवा तार के संपर्क में आया, तेज धमाके के साथ बिजली का झटका खलासी को लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bokaro: पुलिस ने हाइवा को जब्त किया

घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हाइवा की मालिकाना हक की बात करें तो यह वाहन शंकर ठाकुर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक मालिक के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि वे दाह संस्कार की सारी व्यवस्था और बीमा क्लेम की प्रक्रिया में मदद करेंगे।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...