Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता सुषमा बड़ाइक नामक महिला ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी को आधार बनाकर यह मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

Breaking : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

महिला का आरोप है कि विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न केवल उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि भाषा की मर्यादा भी लांघी। अरगोड़ा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त टिप्पणी वास्तव में विधायक द्वारा ही की गई थी या उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति ने की है। इस बीच विधायक जयराम महतो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरु हो गई है।

 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...