अमित शाह पहुंचे रांची, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

रांची. राजधानी रांची में 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसको लेकर अमित शाह आज रांची पहुंचे हैं। वे होटल रेडिसन ब्लू में रुके हैं। इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

क्या है पूर्वी क्षेत्रीय परिषद

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय ढांचा आधारित मंच है, जिसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सामंजस्य और समन्वय बढ़ाना है। इसमें विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।

बैठक को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

वहीं बैठक को लेकर झारखंड जिला प्रशासन और राज्य पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैठक स्थल, वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी प्लानिंग की गई हैं।

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...