Advertisment

पेंशन ने बढ़ा दी विपक्ष की टेंशन! सीएम नीतीश ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना…

पटना: CM नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढाई गई राशि के भुगतान का शुक्रवार को शुरुआत की। इस दौरान CM ने विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लाभुकों के साथ संवाद भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने की बात कही वहीं दूसरी तरफ लालू-तेजस्वी पर भी निशाना साधा।

CM ने कहा कि पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन मात्र 400 रूपये दी जाती थी जिसे हमने बढ़ा कर अब 1100 कर दिया है। हमने पहले भी कहा है और अभी भी कह रहे हैं कि आपलोगों को अब यह राशि हर महीने के 10 तारीख को मिल जाएगी। हम हमेशा आपलोगों की मदद करते आये हैं और आपलोगों को आगे बढ़ाते आये हैं। पहले की सरकार में महिलाओं के लिए किसी ने कुछ किया है क्या? 20 वर्षों से हमारी सरकार है तो जो किया गया है सब हम लोगो ने ही तो किया है। आज वह लोग इधर उधर की बातें करता है।

यह भी पढ़ें – गए थे रील्स बनाने, हुआ कुछ ऐसा कि अस्पताल पहुंच ये 4 युवक, पढ़ें पूरी खबर…

हमने ही उसे दो बार मौका दे दिया काम तो सब हमलोगों का ही किया हुआ है न। हमने महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। चाहे किसी भी जाति धर्म समुदाय के लोग हों हमने 60 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों की मदद की। पहले लोग महिलाओं को पूछता भी नहीं था जब हमने 50 प्रतिशत का आरक्षण दे दिया तो आज महिलाएं खूब आगे बढ़ रही हैं। आज हर जगह महिलाएं आगे हैं। खाली कहने से थोड़े होता है, हमने तो काम किया है और आप सब लोग साथ दीजिये आगे भी काम करते रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़ फिर कर दिया आग के हवाले, ये है मामला…

Vijay Kumar Sinha: बिहार में कृषि नवाचार को नई रफ्तार, ICRISAT...

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर बिहार में कृषि अनुसंधान, मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर...

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...