रामनवमी में महुदी जुलूस मार्ग विवाद को लेकर उपायुक्त से मिले सांसद Manish Jaiswal

Hazaribagh: रामनवमी के पावन अवसर पर बड़कागांव के महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग से संबंधित चल रहे विवाद के समाधान को लेकर शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने बड़कागांव क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के साथ बैठक की।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने  दिया आश्वासन

बैठक में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी पक्षों से संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से इस विषय का समाधान किया जाएगा, ताकि रामनवमी का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

सांसद Manish Jaiswal ने रखा अपना पक्ष

सांसद Manish Jaiswal ने उनसे यह विषय भी रखा कि पूरे हजारीबाग जिले में रामनवमी का पर्व अपने पूर्ण वैभव, गाजे-बाजे और परंपरागत गरिमा के साथ मनाया जाए, जिसमें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

इस बैठक में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , टुकेश्वर महतो, खेमलाल महतो, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू सहित बड़कागांव के सम्मानित स्थानीय प्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता साथी भी उपस्थित रहे।

 

 

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...