बिहार में हर चार में से तीन मतदाताओं ने भरे गणना प्रपत्र, 14 दिन शेष…

बिहार में हर चार में से तीन मतदाताओं ने भरे गणना प्रपत्र, अब तक 74.39% प्रपत्र एकत्रित। 25 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले 14 दिन शेष

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत अब तक 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 74.39% मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दिए हैं। एसआईआर के दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं और भरे हुए प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO), 243 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ERO) और 963 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (AERO) लगातार फील्ड स्तर पर इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण और अपलोडिंग कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। एसआईआर दिशा-निर्देशों के पैरा 3(h) के अनुरूप अब तक 3.73 करोड़ प्रपत्र BLO ऐप/ECINet के माध्यम से सफलतापूर्वक डिजिटाइज कर अपलोड किए जा चुके हैं। आज ECINet में एक नया मॉड्यूल लागू किया गया है जिसके माध्यम से AERO/ERO द्वारा अपलोड किए गए प्रपत्रों का सत्यापन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें – BSRTC बस में सफर के लिए जेब में कैश रखने की नहीं होगी जरूरत, जल्द ही…

24 जून 2025 को एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद बीते 17 दिनों में 5.87 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए हैं जो कि कुल फॉर्म का 74.39% है। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस अभियान को समय पर पूरा करने के लिए 77,895 बीएलओ, 20,603 नव नियुक्त बीएलओ तथा अन्य चुनाव कर्मी लगातार कार्यरत हैं।

साथ ही, 4 लाख से अधिक स्वयंसेवक वृद्ध, दिव्यांग, बीमार एवं असहाय मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए 1.56 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की सक्रिय भागीदारी के चलते अब तक 74.39% गणना प्रपत्र सफलतापूर्वक एकत्र किए जा चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भाजपा, जदयू और चुनाव आयोग के षड्यंत्र की हार, बिहार की जनता की जीत: राजेश राम

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...