पालकी विवाद बना खूनी संघर्ष: बागबेड़ा में आशीष को गोली मारी, हालत गंभीर, आरोपी फरार

जमशेदपुर :  बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह साईं मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी आशीष कुमार भगत के रूप में हुई है। बताया गया है कि गोली उसके छाती के बाएं हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद उसके मित्र अरुण ने उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

अरुण ने पुलिस को बताया कि यह गोलीकांड 9 जुलाई को साईं मंदिर से निकली पालकी यात्रा के दौरान हुए विवाद का नतीजा है। दरअसल, उस दिन नाचने को लेकर आशीष का मोहल्ले के युवकों—टेपर, राहुल उर्फ छोटू, रंजन सिंह, सूरज और कल्लू से विवाद हुआ था। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।

लेकिन शुक्रवार रात जब आशीष अपने दोस्त अरुण के साथ एक दुकान पर बैठा था, तभी रंजन, सूरज, कल्लू, राहुल उर्फ छोटू समेत अन्य युवक वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने आशीष को किनारे ले जाकर गोली मार दी।

स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल और टीएमएच अस्पताल पहुंची। पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपितों के घर पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Saffrn

Trending News

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...

BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का...

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img