झामुमो के नेताओं के लिए यह बड़ा सबक,पार्टी में रहना है तो पालकी ही ढोनी पड़ेगी – बाबूलाल मरांडी

झामुमो के नेताओं केलिए यह बड़ा सबक,पार्टी में रहना है तो पालकी ही ढोनी पड़ेगी.

  • शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ.
  • सत्ता पर एकाधिकार मानता है शिबू सोरेन परिवार.
  • मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पद पर रहते हुए बार बार किया अपमानित.
  • आज कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो कांग्रेस राजद विधायक दल की बैठक में आज हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर बड़ा निशाना साधा। पालकी ही ढोनी पड़ेगी

श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।

उन्होंने कहा कि 5 महीना पहले परिवारवाद से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले झामुमो का आज फिर असली चेहरा उजागर हो गया। पालकी ही ढोनी पड़ेगी पालकी ही ढोनी पड़ेगी पालकी ही ढोनी पड़ेगी

FotoJet 70 min 22Scope News

श्री मरांडी ने  कहा कि यह झामुमो के अन्य आदिवासी नेताओं केलिए यह सबक है। उन्हें अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए ।उन्हें समझ लेना चाहिए कि वे केवल शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने केलिए हैं। ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं।

श्री मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन जी आज राज्य के मुख्यमंत्री हैं लेकिन पद पर रहते हुए उन्हें बार बार अपमानित किया गया। आज बैठक की अध्यक्षता करने के बावजूद उन्हें किनारे बैठाया गया।इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में हुई इंडी एलायंस की रैली में भी उन्हें मंच पर किनारे जगह दी गई जबकि परिवार की बहु कल्पना सोरेन बिना कोई पद के भी मंच के बीच में बैठी। यहां तक कि चंपई सोरेन के भाषण के बीच ही मंच पर उपस्थित पार्टी के नेता उठकर जाने लगे थे।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

पालकी ही ढोनी पड़ेगी

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...