मनोकामना हुई पूर्ण तो बाबा भोले के भक्त ने किया ‘हठ योग’, आंखों पर पट्टी बांधकर पैदल चले बाबाधाम

मुंगेर : मनोकामना हुई पूर्ण तो बाबा भोले के भक्त ने हठ योग किया। आंखों पर पट्टी बांधकर बाबाधाम पैदल चले। कहा वे बस आंखों में बाबा भोले को बसाना चाहते हैं। इस कारण उन्होंने ने हठ योग करते हुए आंखों में पट्टी बांध 24 घंटे में बाबा नगरिया पहुंच बाबा को जल अर्पित करेंगे। कच्ची कांवरिया पथ पर बाबा भोलेनाथ के प्रति ऐसी भक्ति देखकर लोग हैरान हुए।

Goal 2 22Scope News

कच्ची कांवरिया पथ अलग-अलग रंगों व रूपों में भोले के भक्तों की भक्ति का गवाह बनता जा रहा है

दरअसल, सावन के पवित्र महीने में कच्ची कांवरिया पथ अलग-अलग रंगों और रूपों में भोले के भक्तों की भक्ति का गवाह बनता जा रहा है। यहां कांवरियों की श्रद्धा और समर्पण के कई ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जो मन को छू लेते हैं। ऐसा ही एक दृश्य तब देखने को मिला जब एक भक्त आंखों पर पट्टी बांधकर पैदल बाबा धाम जाते दिखे। यह कोई साधारण यात्रा नहीं थी, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनके हठ योग और अपार श्रद्धा का प्रतीक थी।

यह दृश्य मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिला

उन्होंने कहा कि यह दृश्य मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिला। जहां दरभंगा और सिवान से आए श्रद्धालु महेंद्र प्रजापति और राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी भक्ति और अर्जी के पूरे होने पर प्रारंभ की है। महेंद्र प्रजापति ने कहा कि मैंने बाबा भोलेनाथ से एक मनोकामना के लिए अर्जी लगाई थी। जब मेरी अर्जी पूरी हो गई, तब मैंने प्रण लिया कि मैं आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम लेकर बाबा के दर्शन करने निकलूंगा।

यह भी देखें :

इसे भगवान भोले के प्रति ‘हठ योग’ बताया, कहा- इस रूप में भक्ति करना उनके लिए सौभाग्य की बात है

उन्होंने इसे भगवान भोले के प्रति ‘हठ योग’ बताया और कहा कि इस रूप में भक्ति करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करना आसान नहीं, लेकिन उन्होंने संकल्प लिया है कि बिना देखे, सिर्फ मन में बाबा का नाम लेकर, अपने सहयोगी के साथ वह जल चढ़ाने बाबा धाम जा रहे है। उनके इस समर्पण को देखकर अन्य श्रद्धालु भी अचंभित हो जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : सावन की पहली सोमवारी के दिन बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

केएम राज की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: पटना इको पार्क में गूंजा योग का...

International Yoga Day 2026 Patna: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने रविवार को पटना के राजधानी वाटिका (इको...

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...