जेपीएससी ने परियोजना प्रबंधक पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 22 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रांची: झारखंड उद्योग विभाग में झारखंड उद्योग सेवा संवर्ग के अंतर्गत परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष 30 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 जुलाई से 22 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, शाम 5 बजे तक

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 जुलाई, शाम 5 बजे तक

  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त, शाम 5 बजे तक

पहले यह तिथि क्रमशः 10 जुलाई (ऑनलाइन आवेदन), 11 जुलाई (शुल्क) और 23 जुलाई (हार्ड कॉपी) तक निर्धारित थी।

 रिक्त पदों का वर्गवार विवरण 

वर्गपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
अनुसूचित जाति (SC)03
अनुसूचित जनजाति (ST)08
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)02
पिछड़ा वर्ग (BC)02
कुल पद30

शैक्षणिक अर्हता (Eligibility Criteria):

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक स्नातक (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए:

परीक्षा में चार पेपर होंगे:

  1. सामान्य हिंदी (100 अंक) – न्यूनतम 30% अंक आवश्यक

  2. सामान्य अंग्रेजी (100 अंक) – न्यूनतम 30% अंक आवश्यक

  3. सामान्य अध्ययन (200 अंक)

  4. औद्योगिक विकास एवं श्रम संबंधित नियमावली (300 अंक)

इसके बाद साक्षात्कार (Interview) भी आयोजित होगा।

 प्रोजेक्ट मैनेजर की भूमिका:

परियोजना प्रबंधक की जिम्मेदारी होगी कि वे औद्योगिक परियोजनाओं की योजना, कार्य वितरण, बजट, समय प्रबंधन और टीम संचालन जैसे पहलुओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करें।

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...