जनवरी से जून 2025 के बीच झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नक्सल, साइबर क्राइम, मादक पदार्थ और संगठित अपराध के खिलाफ जोरदार अभियान

रांची : झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 के पहले छह महीनों के दौरान नक्सलवाद, साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध उल्लेखनीय अभियान चलाकर राज्य को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से जून 2025 के बीच की गई कार्रवाई में कई मोर्चों पर सफलता मिली है।

नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: इनामी नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नक्सल अभियान के तहत पुलिस ने कुल 113 हथियार बरामद किए, जिनमें पुलिस से लूटे गए 31, रेगुलर 20 और देशी हथियार 62 शामिल हैं। साथ ही 8591 गोलियां, 176.5 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 4.51 लाख रुपये की लेवी की राशि और 179 आईईडी बरामद कर नष्ट की गई। झारखंड और ओडिशा की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से 3811 किलोग्राम जिलेटिन जब्त किया गया।

इस दौरान कुल 197 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें 15 लाख के इनामी आक्रमण गंझू और रणविजय महतो, 10 लाख के कुन्दन खेरवार व कई क्षेत्रीय कमांडर शामिल हैं। 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं 17 कुख्यात नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, जिनमें एक करोड़ के इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी भी शामिल हैं।

साइबर अपराध पर सख्ती: 620 मामलों में 767 गिरफ्तार, करोड़ों की राशि फ्रीज

साइबर अपराध नियंत्रण के तहत 620 मामले दर्ज हुए, जिनमें 767 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और 54.35 लाख रुपये नकद, हजारों मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम, गाड़ियां और लैपटॉप जब्त किए गए। 11910 शिकायतें डायल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज हुईं, जिनमें 15.90 करोड़ की राशि फ्रीज और 83.84 लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए गए।

‘प्रतिबिंब ऐप’ के माध्यम से 83 मामले दर्ज हुए, जिनमें 474 अपराधी पकड़े गए। बोकारो में स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 14.73 लाख की ठगी मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता मिली।

मादक पदार्थों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई: 20.44 करोड़ की ड्रग्स जब्त

जनवरी से मई 2025 तक नशीले पदार्थों से संबंधित 389 मामले दर्ज कर 393 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 553.85 किलोग्राम गांजा, 66.56 किलोग्राम अफीम, 2.49 किलोग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 10 टन डोडा, और लाखों की टैबलेट, सीरप, इंजेक्शन जब्त किए गए। अवैध अफीम की खेती के 64 मामलों में 89 आरोपी पकड़े गए और 15,000 एकड़ फसल विनष्ट की गई।

संगठित अपराध और आतंकी साजिशों का पर्दाफाश

राज्य के विभिन्न जिलों में 12 संगठित गिरोहों के 12 अपराधी पकड़े गए, जिनमें पांडेय, अमन साहू, सुजीत सिन्हा और अमन श्रीवास्तव गिरोह प्रमुख हैं। इनसे हथियार, गोलियां, मोबाइल और नकदी जब्त की गई। धनबाद में आतंकी संगठन HuT के पांच सक्रिय सदस्य पकड़े गए और उनके पास से हथियार, लैपटॉप, और आतंकी साहित्य बरामद हुआ।

महत्वपूर्ण अपराधों का खुलासा और कड़ी कार्रवाई

पुलिस कल्याण, प्रोन्नति और नियुक्तियां

  • कुल 108 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति

  • 64 निरीक्षक, 2101 कर्मियों को ACP/MACP लाभ

  • सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रोन्नति और लाभ

  • पुलिस सहायता कोष से 622 लाभार्थियों को ₹1.67 करोड़ की मदद

खेलों और अन्य प्रतियोगिताओं में झारखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन

  • 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में 1 स्वर्ण व 4 रजत

  • ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 5 कांस्य

  • 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की सफलता

राज्यभर में आयोजित “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” में कुल 4158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3464 का समाधान किया गया। शेष पर कार्रवाई जारी है।

अपराधमुक्त झारखंड की दिशा में झारखंड पुलिस की मजबूत पहल

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में झारखंड पुलिस राज्य को नक्सलवाद, संगठित अपराध और साइबर अपराध से मुक्त कराने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयासरत है। आम नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर समाज के निर्माण हेतु पुलिस की प्रतिबद्धता और सख्ती दोनों ही नजर आ रही है।


Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...