झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से, जानिए कब पेश होगा बजट

2 फरवरी को पेश होगा अनुपूरक बजट

3 मार्च को राज्य सरकार पेश करेगी बजट

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक होगा. पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का सदन में अभिभाषण होगा. सोमवार को इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

हेमंत सरकार तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेगी. इससे पूर्व दो फरवरी को अनुपूरक बजट पेश होगा. बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे. 27 फरवरी, 6, 14 और 21 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्न काल होगा. दूसरी ओर बजट की तैयारी को लेकर विभागों में तैयारी शुरू हो गई है.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनेगा योजना कार्यों में जियो टैगिंग करें- सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगले बजट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही पौधा लगाने से लेकर सभी छोटे-बड़े कार्यों में संबंधित फोटोग्राफ और जियो टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की जानकारी भी देने के लिए कहा. सीएम ने सोमवार को बैठक में विभागवार बजट के विरुद्ध निर्गत स्वीकृति आदेश और व्यय की समीक्षा की. मौके पर उनके अलावा सीएस सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, अपर मुख्य सचिव एल खिंग्याते और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे.

2022-23 बजट की तैयारी पर जोर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण काम बाधित होने का असर कुछ विभागों के कार्यों में दिखा है. अब हमें 2022-23 बजट की तैयारी करनी है. इस बार खर्च को बढ़ाने के साथ संसाधन जुटाने पर जोर है. राज्य के बेनिफिशियरी ओरिएंटेड स्कीम के लिए भी पैसे की जरूरत होगी. इसे लेकर राजस्व संग्रह से संबंधित विभाग ध्यान दें.

बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने की उम्मीदवार की घोषणा, हम ने किया विरोध दर्ज, वीआईपी के दावे को स्वीकारा 

Palamu News: जैविक खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

 पलामू के मेदिनीनगर में जैविक खाद की डीलरशिप, पॉलीहाउस निर्माण और चंदन-पपीते के पौधे लगाने के नाम पर 19 लोगों से 76.97 लाख रुपये...

Ranchi Crime News: कांके में समेति निदेशक के घर 3.50 करोड़...

रांची के कांके स्थित आदर्श नगर में समेति निदेशक रामशंकर प्रसाद के घर सात अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की। जेवर और नकदी समेत 3.50...

Ranchi News: त्योहारों में ट्रैफिक चालान से कारोबार प्रभावित, झारखंड चेंबर...

रांची के शास्त्री मार्केट में व्हाइट लाइन के भीतर खड़े दोपहिया वाहनों का चालान काटने पर झारखंड चेंबर ने चिंता जताई है। ट्रैफिक एसपी...