आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 युवक की मौत, 3 घायल, हालत नाजुक

हाजीपुर : खबर वैशाली के राघोपुर से है जहां थाना क्षेत्र के चांदपुरा में क्रिकेट खेलने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे तीनों युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृत युवक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी 18 वर्षीय विपिन कुमार एवं चांदपुरा निवासी 20 वर्षीय विजय कुमार बताया गया है। गंभीर रूप से झुलसे मुकुल कुमार प्रिंस कुमार सहित तीन युवक झुलस गए हैं।

goal 22Scope News

चांदपुरा में क्रिकेट खेल रहे थे तभी तेज आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए

मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा में क्रिकेट खेल रहे थे तभी तेज आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे तीनों युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर स्थिति में डॉक्टरों द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है। तीनों की स्थिति नाजुक बताई गई है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस ने दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं।

यह भी देखें :

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई है। जबकि चार से अधिक युवक झुलस गए हैं।

यह भी पढ़े : Nawada: आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...