Giridih: सरिया में महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर

Giridih: सरिया प्रखंड के बंदखारों खुट्टा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की निवासी गुड़िया देवी ने अपने पति की लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा है।

Giridih: सरिया में महिला ने खाया जहर

बताया जा रहा है कि पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। आज सुबह ही गांव में दोनों के बीच एक सामाजिक समझौता हुआ था, लेकिन दोपहर में फिर से गुड़िया देवी के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गुड़िया देवी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए 108 नंबर पर सरकारी एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

फिलहाल, महिला का इलाज जारी है और मामले की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दे दी गई है। प्रशासन से मांग है कि ऐसे घरेलू हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व न्याय मिले।

राज रवानी की रिपोर्ट

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...