Koderma: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्री की वज्रपात से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार की शाम खेत में काम के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर पिता और बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव निवासी बासुदेव साव (उम्र लगभग 45 वर्ष) और उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है।

Koderma: वज्रपात से पिता-पुत्री की मौत

परिजनों के अनुसार, बासुदेव साव अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए बासुदेव और उनकी बेटी खुशी खेत से बाहर आकर छाता लेकर उसके नीचे बैठ गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

Koderma: घटना से परिजनों में कोहराम

वज्रपात से दोनों बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...