Advertisment

पटना सिटी से 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने 54 फिट का उठाया कांवड़

भागलपुर : पटना सिटी से पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने 54 फिट का कांवड़ उठाया है। झूमते नाचते श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम से वैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। 54 फिट के आकर्षक कांवड़ ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 54 फिट के कांवड़ में 54 किलो चांदी का प्रयोग किया गया है। सबसे खास कांवड़ पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर और महागौरी मंदिर भी चांदी का ही है। 54 घंटे में श्रद्धालु वैद्यनाथ धाम पहुंच जाते हैं। वैद्यनाथ धाम में दोनों मंदिर के बीच दूरी 54 फिट है। इसलिए कांवड़ भी 54 फिट का ही होता है। पटना के विशाल शिवधारी संघ के सदस्य 2008 से लेकर जा रहे हैं। आगे आगे श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद ढोल मंजीरा पर झूमते नाचते बोलबम जय घोष करते हुए वैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। पटना के श्रद्धालुओं का जोश देखते बन रहा है।

यह भी पढ़े : कांवरिया श्रद्धालु के लिए रेलवे प्रशासन ने भी की है तैयारी, सभी ट्रेनों का दो से पांच मिनट होता है ठहराव…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...