शेरू ने 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी चंदन मिश्रा की हत्या, SSP ने कहा…

पटना: बीते दिनों राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कोलकाता से मुख्य शूटर तौसीफ के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या की साजिश निशु खान के घर पर बनाई गई थी जिसके बाद तौसीफ खान ने अपने साथियों के साथ मिल कर चंदन मिश्रा की हत्या की। एसएसपी ने बताया कि कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या के तार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से भी जुड़ रहे हैं। पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर ओंकार सिंह उर्फ शेरू ने तौसीफ से संपर्क कर चंदन की हत्या की 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

चंदन और शेरू के बीच पुरानी रंजिश थी जिसकी वजह से शेरू ने हत्या की सुपारी दी। एसएसपी ने बताया कि चंदन और शेरू पहले साथ काम करते थे लेकिन डकैती की सामन की वजह से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। शेरू के इशारे पर ही तौसीफ और उसके साथियों ने पारस अस्पताल में घुस कर चंदन मिश्रा की हत्या की थी।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और सबसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अस्पताल के कर्मी की मिलीभगत की भी संभावना जताई है जिसकी जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने पूरी शंकराचार्य से की मुलाकात…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...