Pakur: 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बच्चे कैसे लाए उत्कृष्ट परिणाम, इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन

Pakur: प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती और जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Pakur: उत्कृष्ट परिणाम को लेकर कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बच्चों को उत्कृष्ट परिणाम मिले, जिसे लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। बता दें कि 2025 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ 22वें स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचा है। इस बार टॉप से टॉपर तक का सफर कैसे तय करे, इसको लेकर डीसी मनीष कुमार ने पहल शुरू कर दी है।

Pakur: अभिभावकों से अपील

सभी छात्रों को टॉप बनाने के लिए बाजार समिति में अतिरिक्त क्लास दी जाएगी। वहीं 9वीं और 11वीं के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डीसी मनीष कुमार ने बच्चों की निगरानी और प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से अपील की।

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...