हजारीबाग वन भूमि घोटाला: ACB ने कारोबारी Vinay Singh को भेजा जेल, भाई ने Court में दी गिरफ्तारी को चुनौती

हजारीबाग वन भूमि घोटाला में कारोबारी विनय सिंह की गिरफ्तारी, भाई अजय सिंह ने कोर्ट में चुनौती दी। अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।


हजारीबाग वन भूमि घोटाला हजारीबाग: हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में कार्रवाई तेज हो गई है। नेक्सजेन के संचालक सह कारोबारी विनय सिंह को गुरुवार को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उन्हें हजारीबाग स्थित एसीबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया गया।

मामले में उनके खिलाफ एसीबी थाना में केस दर्ज हुआ था। पूछताछ के लिए उन्हें मुख्यालय बुलाया गया था। वहां पूछताछ के दौरान उनकी संलिप्तता से जुड़े पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की गई। अब जांच में हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त विनय चौबे सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


Key Highlights:

  • हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में कारोबारी व नेक्सजेन संचालक विनय सिंह गिरफ्तार

  • ACB ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर भेजा हजारीबाग जेल

  • भाई अजय सिंह (बिहार MLC) ने गिरफ्तारी को कोर्ट में दी चुनौती

  • कोर्ट ने ACB से 6 अक्टूबर तक मांगा जवाब, 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

  • आरोप: अधिकारियों संग साजिश कर गैर मजरुआ खास किस्म जंगल भूमि की अवैध जमाबंदी


हजारीबाग वन भूमि घोटाला:

इधर, कारोबारी की गिरफ्तारी को उनके भाई और बिहार के विधान परिषद सदस्य अजय सिंह ने चुनौती दी है। उन्होंने शुक्रवार को हजारीबाग एसीबी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में रिट पिटीशन दाखिल किया। इसमें कहा गया कि उनके भाई को बदनियती और गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है।

हजारीबाग वन भूमि घोटाला

कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसीबी को छह अक्टूबर तक काउंटर फाइल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई सात अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि इस केस में आरोप है कि विनय सिंह ने अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत गैर मजरुआ खास किस्म जंगल भूमि की अवैध जमाबंदी कराई थी। इस घोटाले की जांच अब कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता तक पहुंचने की संभावना जता रही है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...