जुलाई में घटी आपराधिक घटनाओं में पुलिस ने इतने मामले का किया उद्भेदन

जुलाई के दौरान सूबे में हुए दर्जन भर संगीन अपराधों में 11 का सफल उद्भेदन। पुलिस मुख्यालय की देखरेख में गोपाल खेमका, पारस हॉस्पिटल गोलीकांड से लेकर तमाम हत्याकांडों के सभी आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पटना: राजधानी पटना समेत राज्य के दूसरे शहरों में जुलाई के दौरान करीब एक दर्जन हत्या की ऐसी वारदातें हुईं, जिसने सनसनी फैला दी। इसमें पटना में गांधी मैदान के पास व्यवसायी गोपाल खेमका, शहर में ही राजा बाजार के पास मौजूद पारस हॉस्पिटल में हुई गोलीकांड समेत ऐसी अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर समेत तमाम नामजद अपराधियों को पुलिस ने घटना होने के औसतन 10 से 15 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी करीब दर्जनभर वारदातों में तकरीबन तमाम नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिर्फ एक अपराध ऐसा है, जिसका आरोपी अब तक फरार चल रहा है। वह है पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में एक मिनी मार्ट के संचालक विक्रम कुमार झा को दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। इस मामले की तकनीकी अनुसंधान जारी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। इसके अतिरिक्त अन्य बड़ी वारदातों में शामिल पटना जिला के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं-10 के भूस्की की रहने वाली सुन्दरी देवी की 2 जुलाई को हत्या से सनसनी फैल गई थी। उसकी लाश बोरी में बंद मिली थी। जांच में फतुहां थाना के नियाजीपुर गांव के तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – भगवान कृष्ण ने की थी गयाजी में इस शिवलिंग की स्थापना, मुगलों ने भी…

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर उमेश यादव समेत साजिशकर्ता अशोक साव समेत अन्य नामजद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। शहर के ही राजाबाजार क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल में घुसकर गोलीबारी कर एक कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के शूटर समेत सभी प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मसौढ़ी थाना में क्रिकेट खेलने के दौरान अम्पायर के फैसले के बाद हुए विवाद में सत्येंद्र कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना के पास खगौल थाना इलाके में संपत्ति विवाद में हुई हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए।

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध में हुई हत्या मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पटना सिटी इलाके के रानीतलाब थाना में बालू घाट के बर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कुछ की तलाश जारी है। पिपरा थाना में चुनावी रंजिश के कारण सुरेंद्र प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें – जन सुराज की बनेगी सरकार तो सबसे पहले खत्म होगी शराबबंदी, नालंदा में…

सुल्तानगंज थाना में प्रेम प्रसंग में जितेंद्र कुमार मेहता की हत्या कर दी गई थी। ऐसी तमाम घटनाओं में मुख्य आरोपी या शूटर समेत अन्य सभी प्रमुख नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ कुछ एक मामले में कुछ नामजद फरार चल रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्कूली बच्चों के परिवहन मामले में पटना DTO ने उठाया बड़ा कदम, दो हजार से अधिक…

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...