मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ की सौगात, 400 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेगूसराय के प्रगति कार्य का जायजा लिया एवं अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मियों के आवासन की सुविधा सुनिश्चित कराएं। मुख्य सड़क से अस्पताल परिसर तक आवागमन सुचारु रुप से हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। इस अस्पताल का निर्माण हो जाने से आसपास के लोगों को ससमय बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेगूसराय एवं ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का शिलापट्ट अनावरण कर उ‌द्घाटन व एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया।

CM Begusarai 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली

उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने में लगे हैं। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रकार के नए उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इससे आसपास के इलाकों का भी काफी विकास होगा।

CM Begusarai 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण के तहत 578 करोड़ नौ लाख रुपए का सांकेतिक चेक, जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र, 13 दीदी अधिकार केंद्र की चाभी, सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी, 405 जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों हेतु जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत दो करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।

CM Begusarai 3 22Scope News

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा- आपके द्वारा हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए, राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।

CM Begusarai 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में बेगूसराय अंतर्गत तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, बखरी-बहादुरपुर (खगड़िया बॉर्डर) बाईपास पथ का निर्माण, बीटीपीएस चकिया (एनएच-31) से लखमिनियां बलिया भाया गुप्ता लखमिनियां बांध तक बेगूसराय बाईपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, जल-निस्सरण प्रमंडल, समस्तीपुर के अधीन बेगूसराय जिला अंतर्गत कावर झील को जोड़ने वाले विभिन्न नालों की उड़ाही एवं चेकडैम निर्माण कार्य, सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र में द्वितीय चरण का विकास कार्य व प्रखंड शाम्हो के अकहा पूरहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है। मुख्यमंत्री ने बियाडा प्रांगण में बेगूसराय जिला अंतर्गत 274 करोड़ रुपए की लागत से 400 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 165 करोड़ रुपए की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन व 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Begusarai 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं व सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें।

CM Begusarai 6 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विधायक अभिषेक आनंद, विधायक रजनीश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया जिले को दी 304 करोड़ की सौगात, 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Highlights

Saffrn

Trending News

harkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में Heatwave Alert, 24...

 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 24 अप्रैल से बारिश और...

 Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल, JAC...

 झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है। JAC अंतिम चरण में तैयारी पूरी कर चुका है, 4.23...

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img