पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की घर वापसी पर दो गुटों में बंटी लोहरदगा कांग्रेस ?

Lohardaga– कमल छोड़ एक बार फिर से हाथ थामने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय, लोहरदगा पहुंचे. उनके साथ-साथ समर्थकों की टोली भी पहुंची. लेकिन ज़िलाध्यक्ष और पार्टी के कई पदाधिकारी मौके से गायब दिखे. इसके बाद से कानाफूसी जारी है. पार्टी कार्यकर्ता भी दबी जुबान गुटबाजी बढ़ने की आशंका जता रहे है. हालांकि इस बारे में खुलकर बोलने से लोग बच रहे हैं. बहरहाल पार्टी में किसी तरह की गुटबंदी से इनकार करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक ही गुट है, वह है सोनिया गांधी गुट, लोहरदगा में  कोई गुट नहीं है.

ज़िला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदश अध्यक्ष सुखदेव महतो का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि अब कांग्रेस के झंडे के साथ ही मेरी अर्थी निकलेगी.

vlcsnap 2022 02 02 15h13m36s769 22Scope News

अब कांग्रेस के झंडे के साथ निकलेगी मेरी अर्थी

सुखदेव भगत के घर से कांग्रेस कार्यालय तक सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को हुजूम उनके पीछे-पीछे पार्टी कार्यालय पहुंचा. पार्टी कार्यालय पहुंचते ही सुखदेव भगत ने कार्यालय में जमीन पर बैठते हुए कहा कि कुर्सी के नेता को अपनी जमीन कभी नहीं भूलनी चाहिए. मेरे डीएनए में कांग्रेस है.

 

रिपोर्ट- दानिश 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...