Garhwa: दो साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Garhwa: जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की महज दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जेल भेज दिया है, जबकि बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Garhwa: दो साल की मासूम से दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव में एक ट्रैक्टर खराब हो गया था। उसी स्थान पर पीड़िता के पिता अपनी बच्ची को साथ लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव का ही एक 22 वर्षीय युवक, जो बच्ची का दूर का रिश्तेदार और कथित रूप से ‘चाचा’ लगता है, बच्ची को गोद में लेकर यह कहकर चला गया कि वह उसे घर पहुंचा देगा।

काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम करीब 5 बजे वह युवक बच्ची को लेकर लौटा, लेकिन वह बेहोशी की हालत में थी और उसकी स्थिति गंभीर थी। जब पिता ने युवक से इस स्थिति के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश की।

Garhwa: बच्ची डाल्टनगंज अस्पताल रेफर

परिजन बच्ची को लेकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए बच्ची को डाल्टनगंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी हरकत में आए और इसकी जानकारी रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह को दी। डीएसपी, इंस्पेक्टर सुभाष पासवान और थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की।

Garhwa: आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला है, और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आकाशदीप की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...