महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गुमला : महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और मारपीट आरोपी ने किया. जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. उसके बाद पुलिस ने गुमला-रायडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अरविंद टोप्पो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए रायडीह थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गांव की ही एक महिला के साथ अकेले देखकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. उसके बाद असफल होने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की. जिसको लेकर महिला ने थाना में लिखित शिकायत की थी. जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

ज्ञात हो कि आरोपी हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था. छापेमारी दल में एसआई कविंद्र कुमार पोद्दार, एएसआई प्रसिद्ध तिवारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

रिपोर्ट : रणधीर निधि

हत्या के आरोपी युवक को पहले बहुभोज में बुलाया फिर मार दी गोली

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...