कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकराईं, 40 जख्मी, मची अफरा-तफरी

शेखपुरा : बिहार का शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कांवरिया से भरी बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई जिससे लगभग 40 व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें कई लोगों को वहां से निकाल कर सदर अस्पताल भेजा गया है।

Goal 7 22Scope News

सुबह कांवरियों से भरी एक बस सुल्तानगंज से राजगीर जा रही थी

दरअसल, बुधवार की सुबह कांवरियों से भरी एक बस सुल्तानगंज से राजगीर जा रही थी। इसी क्रम में कुसुंबा थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक ताड़ के पेड़ में जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं सभी शामिल हैं। घायलों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के राजेश चौबे, अंशु कुमार, मुकुल कुमार, रानी कुमारी और सुभाष साह सहित 40 अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया जा रहा है।

यह भी देखें :

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का ले रही है हालचाल

घायलों के मुताबिक, जब वे लोग शेखपुरा से राजगीर के लिए रवाना हुए तभी कुसुंभा के समीप एक पिकअप तेज गति में ओवरटेक कर पास किया। जिससे बस चालक चकमा खाकर अपने बचाव में करने में पेड़ से टकरा गई। जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को देख फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। यातायात थाना प्रभारी सदाशिव शाह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मिलने के बाद हम लोग घटनास्थल पर जाकर अन्य हुए घायलों को अस्पताल से पहुंचाया और इलाज शुरू करवाया। घटना में शामिल पिकअप की तलाश की जा रही है और जब्त करने का प्रयास की जा रही है।

Sheikhpura Bam 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 15 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...