Accident : ऑटो पलटने से 3 लोग जख्मी, गंभीर हालत में PMCH रेफर

जहानाबाद : ऑटो पलटने से 3 लोग जख्मी – घोसी इस्लामपुर मार्ग के भाखड़ा मोड़ के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसके कारण ऑटो पर सवार नौ लोग जख्मी हो गए। भाइयों में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं बाकी अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी बताए जाते हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो पर समाज सभी लोग घोसी से धर्मपुर जा रहे थे की तभी भाखड़ा मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसके कारण ऑटो पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी निकाला गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे बाकी अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां से तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

ऑटो पलटने से 3 लोग जख्मी

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि ऑटो तेज रफ्तार में थी और ऑटो चालक का नियंत्रण ऑटो से खो जाने के कारण या घटना हुई है। गौरतलब की आए दिन तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है। लेकिन इन दुर्घटनाओं के बावजूद भी वाहन चालक घटनाओं से सीख नहीं ले रहे हैं।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...