सिपाही भर्ती परीक्षा : बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 15 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

शेखपुरा : बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से निकलकर सामने आ रही है जहां शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने साॅल्वर गैंग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया है कि रविवार के दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा होने वाला है।

Goal 22Scope News

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल टीम को गठित कर जांच शुरू किया

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल टीम को गठित कर जांच शुरू किया। गठित टीम में पुलिस उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे। पुलिस ने जब शहर के इस्लामिया विद्यालय में जांच शुरू किया तो बड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस को जिले के इस्लामिया उच्च विद्यालय, ऊषा पब्लिक स्कूल और डीएम उच्च विद्यालय में छापेमारी की गई। जिसमें बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर से मिलीभगत करके फर्जी लोगों को परीक्षा केंद्र में भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का उद्भेदन किया है और फर्जी तरीके से काम करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिला परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है जो नवादा जिला के कौवाकोल थाना के आती गांव निवासी कृष्ण प्रसाद की पुत्री प्रीती कुमारी है। सिरदला थाना के राजेंद्र प्रसाद की पुत्री पूनम कुमारी है।

यह भी देखें :

पूरे गिरोह का नेटवर्क नवादा से मजबूत बताया गया है

वहीं इसमें जिले के बरबीघा थाना के बभनबीघा गांव के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। जो प्रहलाद कुमार उर्फ कमांडो, नीतीश कुमार और अवतार कुमार शामिल है। इसी तरह से बरबीघा थाना के मालदह निवासी सुधीर कुमार, बरबीघा थाना के विश्वकर्मा नगर के सिकंदर कुमार और जिले के हथियामा गांव निवासी चिंटू कुमार भी इस पूरे नेटवर्क में गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह भोजपुर का आदित्य कुमार और धर्मेंद्र कुमार, गया के वजीरगंज थाना के पहाड़पुर निवासी अमरजीत कुमार और नवादा के ही श्रवण यादव का पुत्र अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और इसमें शामिल तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : अपने दोस्त के बदले एग्जाम देते एक मुन्ना भाई गिरफ्तार

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...