Advertisment
Monday, October 6, 2025

Latest News

Related Posts

जब हम हैं, तब क्या दिक्कत है- तेजस्वी

पटना: राजद में उठापटक के बाद कल प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे जिसके बाद छात्र अध्यक्ष की नई नियुक्ति की गई। जिसके बाद तेज प्रताप यादव पार्टी से फिर से नाराज दिखने लगे उन्होंने ट्वीट पर जगदानंद सिंह पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो फैसला लिया गया है वह पार्टी के संविधान के खिलाफ है।  लेकिन इस बारे में तेजस्वी यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है पार्टी में जब हम हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तो सब कुछ ठीक है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की का बयान

इधर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को निष्कासित करने पर बोले ये राजद का अंदरूनी मामला है।  हमसे गलती हुई हमने संगठन नहीं बनाया था। कल इसे बनाया गया इसमे किसी को हटाने का कोई मामला ही नही है। छात्र राजद का अध्यक्ष बनाने का अधिकार हमारे संविधान में है राज्य का अध्यक्ष ही उसका चुनाव करेगा ।  प्रदेश अध्यक्ष संगठन का अध्यक्ष बना सकते है। तेजप्रताप के हिटलर के बयान पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी हैं वो बीमार थे इसीलिए कार्यालय नहीं आ रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए पार्टी पहली प्राथमिकता है। मैं किसी तेजप्रताप को नही जनता। मै सिर्फ लालू प्रसाद यादव को जनता हूँ। जगदानंद सिंह ने कहा मैं संविधान के हिसाब से कार्य करता हूँ। कानून के बाहर कोई काम नहीं करता। वे लोग सवाल करेंगें जिनके कार्यालय मे अध्यक्ष 5 दिन भी नहीं रहता। मैं भागने वालों में से नहीं हूँ।

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe