इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bokaro: सेक्टर-12 स्थित निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान चास निवासी सुषमा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और सजा की मांग की।

इलाज के दौरान हुई महिला की मौत :

जानकारी के अनुसार सुषमा देवी को पिछले कुछ दिनों से यूरिन और स्टूल संबंधी समस्या थी। दुर्गा पूजा के पहले उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजनों ने 2 अक्टूबर को उन्हें सेक्टर-12 स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया। वहीं इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

लगाया लापरवाही का आरोप :

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की और समय पर उचित उपचार नहीं दिया। जिससे उनकी पत्नी की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। हालांकि इस दौरान परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई।

परिजनों ने शव लेने से किया इंकार :

परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर कोई बयान देने से परहेज किया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...